November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

गढ़वाल विवि के छात्र संगठन ने कुलपति पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय छात्र संगठन ने कुलपति पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। जय हो ग्रुप के छात्रों का कहना था कि उनके द्वारा विवि से सूचना के अधिकार के तहत सूचनाएं मांगी गईं। इसका उनको कोई भी जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि गढ़वाल विवि में भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर उनके द्वारा शिक्षा मंत्रालय सहित केद्रीय शिक्षा मंत्री और तमाम आधिकारियों से शिकायत की गई। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अब छात्रों ने हाइकोर्ट जाने का फैसला किया है। गढ़वाल विवि के छात्र अंकित रावत ने कहा कि इसके साथ साथ गढ़वाल विवि ने 1 दिसम्बर को होने वाले विवि का स्थापना दिवस भी मनाना बन्द कर दिया है। जबकि छात्र चाहते हैं कि विवि स्थापना दिवस मनाए। छात्र अमित प्रदाली ने कहा कि हाल में हुई गढ़़वाल विवि की फाइनल इयर की परीक्षाओं में छात्रों को इंटरनल में बहुत कम नम्बर दिए गए हैं। जिसके चलते कई छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। छात्रों ने विवि को हाईकोर्ट जाने सहित आंदोलन की चेतावनी दी है।