November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

डोईवाला में भी दिखा बंद का असर, राजनीतिक दलों ने किया प्रदर्शन

डोईवाला। कृषि बिल कानून को लेकर देशव्यापी बंद का असर डोईवाला में भी देखने को मिला। किसानों का समर्थन करते हुए व्यापारियों ने बाजार पूर्ण रूप में बंद रखा। वहीं, कांग्रेस और राजनैतिक दलों ने किसानों का समर्थन किया। डोईवाला चैक पर कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका। वहीं, किसानों ने कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होगा, तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। डोईवाला चैक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उत्तराखंड क्रांति दल समेत कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने धरना प्रदर्शन किया। वहीं, व्यापारियों ने भी किसानों का समर्थन करते हुए बाजार को पूर्णतः बंद रखा। धरना-प्रदर्शन के दौरान किसान नेताओं ने कहा कि अगर कृषि कानून वापस नहीं लिया गया तो आने वाले समय में किसानों को अनेकों कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उनकी फसलें ओने-पौने दामों पर बिकेंगी और किसान आर्थिक संकट से जूझ कर आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएंगे।