November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

स्पीकर अग्रवाल ने किया आंतरिक सड़क मार्गों का उद्घाटन

ऋषिकेश,। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भट्टोवाला में आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधायक निधि से 7 लाख  रुपये की लागत से  निर्मित आंतरिक सड़क मार्गों का विधिवत रिबन काटकर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उन्होने प्राथमिकता के आधार पर अपने विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों जर्जर सड़कों का निर्माण कराकर लोगों को आवागमन में सहुलियत प्रदान करने की भरसक कोशिश की है। बेहतर सड़क संसाधन के आधार पर विकास के अन्य गतिविधियों को सफलीभूत किया जा सकता है। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र के वरिष्ठ लोगों को सम्मानित भी किया। श्री अग्रवाल ने कहा कि भट्टोवाला क्षेत्र में पानी की आपूर्ति, बिजली, सड़क का निर्माण, एबीसी बंचिंग केबिल बिछाने, नए ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने सहित अन्य विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जो भी मांगे हैं उन्हें वह पूरा करने का प्रयास कर रहे है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना साथ ही उनका समाधान करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर गुमानीवाला प्रधान राजेश व्यास, मानवेंद्र कंडारी, भट्टोवाला उपप्रधान आशीष पोखरियाल, अबल सिंह रावत, रवि राणा, रविंद्र रमोला, प्रीतम थलवाल, रवि शर्मा, गोविंद महर, नीलम चमोली, संजय राणा, राकेश राणा, यशपाल रावत, हरीश रावत, अमित रमोला सहित अन्य लोग उपस्थित थे।