November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

आप नेता रविंद्र आनंद का किसान आंदोलन जारी रहने तक नंगे पैर रहने का संकल्प  

-मंडी समिति परिसर निरंजनपुर में आनंद ने नंगे पैर किया भ्रमण

देहरादून। कृषि उत्पादन मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने संकल्प लिया कि जब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा तब तक वे नंगे पैर रहेंगे। उन्होंने मंगलवार को मंडी समिति निरंजनपुर परिसर में भ्रमण कर किसानों से मुलाकात की, उन्होंने कृषि बिल को गलत बताया।
रविंद्र सिंह आनंद ने बताया कि जब तक किसान भाई अपना आंदोलन चलाएंगे मैं भी उनको अपना सहयोग देने के लिए नंगे पैर रहूंगा, चाहे इसके लिए कितने भी दिन, महीने क्यों ना लग जाए। यह मेरे मन की आवाज है कि जो अन्नदाता आज खुले आकाश के नीचे बैठा है इतनी कड़ाके की ठंड में रात को खुले आसमान के नीचे सो रहा है उसका दर्द समझने के लिए मेरी एक छोटी सी पहल है कि मैं नंगे पैर रहूंगा। सभी कार्यक्रम, सभी जगह भ्रमण और सभी कामों को सुचारू रूप से जारी रखते हुए नंगे पैर चलूंगा। आज उनका सहयोग देने के लिए विपिन खन्ना, मुकेश सिंह, शिव नारायण, सत्येंद्र सिंह सल, अब्दुल जब्बार, नवीन कुमार साथी, नवीन सिंह चैहान मौजूद रहे।