November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

विधायक दुष्कर्म प्रकरण: महेश नेगी नहीं पहुंचे कोर्ट,अब इस दिन होगी सुनवाई

दुष्कर्म के आरोपों में घिरे भाजपा विधायक महेश नेगी प्रकरण की अगली सुनवाई 27 फरवरी को होगी। विधायक के प्रार्थना पत्र देने के बाद कोर्ट ने अगली तारीख मुकर्रर की है। द्वाराहाट से भाजपा विधायक महेश नेगी पर उन्हीं की विधानसभा की महिला ने नेहरू कालोनी थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है जबकि विधायक की पत्नी ने महिला पर ब्लैकमेल कर पांच करोड़ रुपये मांगने का मुकदमा दर्ज कराया है।

महिला ने कोर्ट की शरण लेकर डीएनए सैंपल की मांग उठाई थी। इस पर कोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को विधायक का सैंपल लेने के आदेश जारी किए थे। 24 दिसंबर को विधायक नेगी तबीयत खराब होने का हवाला देकर कोर्ट नहीं पहुंचे थे जबकि 11 जनवरी को विधायक महेश नेगी ने हाईकोर्ट में याचिका प्रस्तुत की थी।सोमवार को विधायक महेश नेगी को उक्त प्रकरण में कोर्ट पहुंचना था लेकिन उन्होंने वकील के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। महिला के वकील एसपी सिंह ने बताया कि पत्र में विधायक ने हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई लंबित होने की बात कही है। इस पर कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए तिथि 27 फरवरी निर्धारित की है।