November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

रसोई गैस के दामों में की गई वृद्धि के विरोध में शिवसैनिकों ने किया प्रदर्शन

देहरादून। केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडरों के दाम में की गई, भारी वृद्धि पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर शिवसेना द्वारा एक अनूठे अंदाज में प्रदर्शन किया गया, शिवसेना जिला उप प्रमुख मनोज सरीन के नेतृत्व में, शिवसैनिक सहारनपुर चैक देहरादून मैं एकत्रित हुए तथा गैस सिलेंडर की शव यात्रा निकालते हुए केंद्र सरकार द्वारा गैस दाम में की गई वृद्धि के खिलाफ आज प्रदर्शन किया गया मनोज शरीन, ने तत्काल केंद्र सरकार को गैस दाम में कटौती करने को कहा और उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने की भी मांग की।
मनोज सरीन ने कहा अगर केंद्र सरकार द्वारा शीघ्र गैस दाम वापस नहीं लिए गए, तो शिवसेना उत्तराखंड राज्य प्रमुख श्री गौरव कुमार जी के नेतृत्व में अगली रणनीति बनाएगी। शिवसेना युवा नेता पंकज तायल ने केंद्र सरकार द्वारा गैस की कीमतों की वृद्धि पर, रोष प्रकट किया एवं चेतावनी दी, कि, आने वाले समय में देश की मजबूर जनता इस घमंडी केंद्र सरकार को चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी, शिवसेना नेता सचिन दीक्षित ने कहां कि, अडानी अंबानी के इशारे पर केंद्र सरकार कार्य कर रही है, देश के दो-चार उद्योगपतियों, को फायदा पहुंचाने की नियत से करोड़ों जनता का शोषण इस केंद्र में बैठी, पूंजीपतियों की सरकार द्वारा किया जा रहा है, जिसका शिवसेना पुरजोर तरीके से विरोध करती है। इस अवसर पर जिला उपप्रमुख मनोज सरीन, विकास मल्होत्रा, पंकज तायल, सचिन दीक्षित, निशा मेहरा, रोहित बेदी, अभिषेक साहनी , वासु परविंदा, फरीद अली , सुभनीश शर्मा, मनजीत भट्ट, सुभाष गुप्ता, हर्ष सिंघल, जशन चंदोक, रुपम वोहरा, तनिष्क गांधी, हर्षित परविंदा आदी मौजूद रहे।