November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

मंत्री यतीश्वरानंद ने विधानसभा स्पीकर से की भेंट

देहरादून। उत्तराखंड सरकार के गन्ना विकास मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से विधानसभा भवन स्थित उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर गन्ना विकास मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार में चर्चा वार्ता हुई।
भेंट वार्ता के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने डोईवाला चीनी मिल से संबंधित  विषय पर वार्ता की वहीं श्री अग्रवाल ने गन्ना किसानों के भुगतान संबंधित विषय पर भी बातचीत की। इस दौरान दोनों ही नेताओं के बीच राज्य में कोविड संक्रमण से उपजे हालातों पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर खटीमा विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे।