November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

गैरसैंण में हुई लाठीचार्ज की घटना की निंदा की

लोहाघाट। उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी कि ओर से लोहाघाट के एक होटल के सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी के चंद्रकांत संयोजक लोहाघाट ने किया। चंद्रकांत ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी अपने अध्यक्ष संजय कुण्डलिया के नेतृत्व में राज्य के लोगों के सामने एक राजनीतिक विकल्प देने जा रहा है, जो समग्र उत्तराखंड को एक विकसित राज्य बनाने के लिए संकल्पित है और जो बहुआयामी विकास के लिए दृढ़ निश्चय ले चुके है। उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी आने वाले चुनाव में प्रदेश के 70 के 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और विजई होंगे।
उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी गैरसैंण में हुए लाठीचार्ज को बहुत ही बर्बरता पूर्वक एवं शर्मसार कर देने वाली घटना बताई है जो कि राज्य सरकार द्वारा राज्य के लोगों के प्रति किया गया है। यह लाठीचार्ज सरकार के द्वारा किया गया बहुत ही घृणित कार्य हैं। एक एक कीमती वोट देकर सरकार को लोगों ने अपना मत दिया था और यह सरकार ने उन्ही लोगों पर लाठीचार्ज किया। महिलाओं, बूढ़े एवं युवाओं को गंभीर चोटें आई हैं। आम जनता कि गलती क्या थी, क्या अपनी मांग रखना उत्तराखंड राज्य में प्रदेशवासियों का हक नहीं है। अब हम उत्तराखंड के लोगों को समझना होगा कि दिल्ली से जो सरकार चलाने की कोशिश करते रहते हैं वह उत्तराखंड वासियों को कितना समझते हैं , इस लाठीचार्ज से अंदाजा लगाया जा सकता है।  इस प्रदेश की जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है लेकिन सरकार के कान में जू तक नहीं रेंगती। अब ऐसे घमंडी और तानाशाही सरकार का अंत सुनिश्चित करना हम प्रदेशवासियों के हाथ में हैं इसीलिए हम तमाम प्रदेशवासियों से अपील करते हैं कि वे अपने क्षेत्रीय राजनीतिक दल को मौका दें और अपने राज्य के भविष्य का फैसला खुद ही करें और एक ऐसी राज की परिकल्पना करें जहां पर सब लोग एक समान भाव से देखे जा सके।