November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

सतपाल महाराज के अनुरोध पर सरकार ने दिये हरिद्वार में स्लॉटर हाउस बंद के निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज द्वारा हरिद्वार में स्लॉटर हाउस बंद करने के अनुरोध को अमली जामा पहनाते हुए आज प्रदेश सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। सचिव शैलेश बगोली ने प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर आज हरिद्वार में सभी स्लॉटर हाउस बंद करने के आदेश जारी कर दिए।
गौरतलब है कि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर और क्षेत्रीय विधायकों द्वारा स्लॉटर हाउस बंद करने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को 1 मार्च को एक पत्र सौंपा था जिसमें उन्होने हरिद्वार में स्लाटर हाउस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की थी। सतपाल महाराज का कहना था कि धार्मिक आस्था के केंद्र हरिद्वार में स्लाटर हाउस के निर्माण का कोई मतलब नहीं है। हरिद्वार के भाजपा विधायकों ने भी सतपाल महाराज के सुर में सुर मिलाया था और मुख्यमंत्री से हरिद्वार के स्लाटर हाउस तुरंत बंद करने की मांग की थी जिसके बाद आज स्लॉटर हाउस बंद करने के विधिवत आदेश जारी हो कर दिये गये।
प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार देश की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक राजधानी है। इसलिए यहां स्लॉटर हाऊस का कोई औचित्य नहीं है।