टिहरी/नैनबाग(शिवांश कुंवर)
टिहरी गढ़वाल जौनपुर के नैनबाग जाखधार से 4 जरूरतमंद बालिकाओं को मासिक छात्रवृत्ति के माध्यम से हर महीने ₹800 उनके अकाउंट पर दिए जाएंगे ताकि बालिकाओं की शिक्षा पर किसी भी तरह की परेशानी ना हो,ग्राम बिच्छू से प्राची, ग्राम देवन से शिवानी और सुहानी और खुशी ग्राम ढकरोल से जिनको सत्या देवी लाडली छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत गोद लिया गया, संस्थापक जितेंद्र लीगवाल का कहना है कि सत्या देवी लाडली योजना के अंतर्गत जिन छात्राओं के माता-पिता नहीं है,या जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है,संस्था द्वारा उनके शिक्षा का कार्य वहन किया जाता है, मासिक छात्रवृत्ति दी जाती है, नारायण सिंह राणा ने छात्राओं को चैक वितरित किए, इस बीच मुकेश कैंतुरा,सुरेश कैंतूरा, मुना सिंह पंवार, विपिन पंवार, गोपाल सिंह पंवार आदि उपस्थित थे

More Stories
मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की सौगात
महिला सुरक्षा के संदेश के साथ निकली “झांसी ऑन व्हील्स 2.0”
राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह उदय शंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी में हुआ आयोजित