सोमवार की सुबह हुयी अचानक बादल फटने से चमोली जिले नारायण बगड़ के पंती मे भारी नुकसान की खबर है । प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक इस घटना में किसी प्रकार की मानवीय नुकसान की सूचना नहीं है । सड़क निर्माण में लगे बी आर ओ के 2 मजदूरों के बच्चे मलवे के चपेट में आये थे पर शीघ्र ही उन्हे बचा लिया गया ह इस आपदा से मलवे में कई वाहनों को भारी नुकसान हुआ है । मलवे से खेतों , जमीन को भी क्षति पहुंची है । सड़क के किनारे बी आर के मजदूरों के 15अस्थाई कैम्पों को भारी नुकसान पहुंचा है । पंथी कस्बे के काफी ऊपर बादल फटने से नाले में भारी भरकम मलावा आ गया था । जो 150 मीटर से अधिक फैल गया । घटना की जानकारी मिलते ही थराली की विधायक मुन्नी देवी शाह और उप जिला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे ।
कुदरत का कहर पंती नारायण बगड़ में अतिवृष्टि

More Stories
महिला सुरक्षा के संदेश के साथ निकली “झांसी ऑन व्हील्स 2.0”
राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह उदय शंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी में हुआ आयोजित
देहरादून के छात्रों ने एसओएफ इंटरनेशनल ओलंपियाड में किया शानदार प्रदर्शन