November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सीएम से की भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भेंट की। इस अवसर पर आगामी चारधाम यात्रा एवं राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटन आधारित विभिन्न गतिविधियों को लेकर मुख्यमंत्री ने पर्यटन मंत्री से चर्चा की। मुख्यमंत्री तीरथ ने कहा कि राज्य में पर्यटन से सम्बन्धित गतिविधियों की अपार संभावनाएं हैं। राज्य में पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा देने के साथ ही इन क्षेत्रों में लोगों की आर्थिकी में कैसे सुधार लाया जा सकता है, इस पर भी चर्चा की गई।