देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और पूर्व सांसद स्वर्गीय बची सिंह रावत की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बचदा का जाना पूरे प्रदेश के लिए बहुत बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज देहरादून के बलबीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और पूर्व सांसद स्वर्गीय बची सिंह रावत की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए। उन्होंने स्वर्गीय बची सिंह रावत के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल भी उनके साथ थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बचदा का जाना पूरे प्रदेश के लिए बहुत बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। उत्तराखंड के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
सीएम तीरथ पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता