November 7, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

प्रधानमंत्री ऋण योजना के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

-एसटीएफ ने हरिद्वार से एक को किया गिरफ्तार

देहरादून। प्रधानमंत्री लोन योजना के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का उत्तराखंड एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है। एसटीएफ ने हरिद्वार से गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में ठगी का नेटवर्क फैला हुआ है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। प्रधानमंत्री लोन योजना के जरिए सस्ते ब्याज दर पर लोन देने के नाम पर ठगने वाले गिरोह का उत्तराखंड एसटीएफ ने भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। ठग ने देहरादून निवासी रविकांत से 1 प्रतिशत लोन पर 1,22,000 रुपये की ठगी की थी। एसटीएफ अब उत्तराखंड समेत, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान में गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। एसटीएफ के मुताबिक गिरफ्त में आया साइबर गिरोह का सदस्य हरिद्वार में एक मोबाइल की दुकान चलाता है। वहीं उत्तराखंड के कई इलाकों में सोशल मीडिया में विज्ञापन के जरिए लोगों को प्रधानमंत्री लोन योजना से सस्ता लोन देने के नाम पर ठगता था।