November 7, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

कोरोना योद्धाओं को प्रमाणपत्र एवं शॉल भेंट कर किया सम्मानित

लैंसडाउन। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ज्योति रौतेला द्वारा लैंसडाउन विधानसभा के विकासखंड रिखणीखाल की आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कोरोना योद्धा सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। समारोह में ज्योति रौतेला द्वारा आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रमाणपत्र एवं शॉल भेंट किए गए। इस अवसर पर ज्योति रौतेला ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं एकीकृत बाल विकास योजना कांग्रेस शासनकाल में ही लागू की गई थी और कांग्रेस ही भारत और उत्तराखंड का भविष्य है। इस मौके पर विकासखंड रिखणीखाल के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद रावत, पूर्व अध्यक्ष श्री दीनबंधु बलोधी, जिला पंचायत सदस्य विनय नेगी ,जिला पंचायत सदस्य शालिनी बलोधी , लैंसडाउन विधानसभा के यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सौरभ नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष यूथ कांग्रेस आशु जोशी,आदि उपस्थिति रहे।