November 7, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया गुरूवार को आएंगे उत्तराखंड

देहरादून। 22 जुलाई गुरूवार को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उत्तराखंड आ रहे हैं। मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।
मनीष सिसोदिया का कहना है कि वो रुड़की के जीवनदीप आश्रम में चल रहे श्री शतचंडी महायज्ञ में शामिल होने आ रहे हैं। इस दौरान मां भगवती की आराधना करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करूंगा। इस बीच उनके मन में जो प्रश्न हैं उस पर उत्तराखंड के सभी भाई-बहनों से चर्चा करूंगा। गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड दौरे पर आए थे.। उस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दिए जाने की गारंटी दी थी। उन्होंने कहा था कि 2022 में सत्ता में आते ही आम आदमी पार्टी प्रदेश वासियों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देगी। इसको लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश भर में गांव-गांव जाकर यूनिक बिजली गारंटी अभियान चला रहे हैं। माना जा रहा है कि मनीष सिसोदिया रुड़की में बिजली-पानी समेत कई मुद्दों को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधेंगे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरशाली का कहना है कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कल रुड़की पहुंच रहे हैं। वह शतचंडी यज्ञ में शामिल होंगे और मां भगवती का आशीर्वाद लेंगे। पिरशाली ने कहा कि मनीष सिसोदिया के मन में एक प्रश्न चल रहा है। इस प्रश्न को सिसोदिया प्रदेश की जनता के समक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि सभी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को उनके रुड़की दौरे का इंतजार रहेगा।