November 7, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

आरोग्य मेडीसिटी : एक ऐसा हॉस्पिटल जहाँ आयुर्वेद एवं एलोपैथी मिलकर करेंगी रोगों का उपचार

हरिद्वार। तीर्थनगरी हरिद्वार की उपनगरी कनखल के जगजीतपुर स्थित बालाजीपुरम कालोनी में आरोग्य संस्थान ग्रुप के सौजन्य से आरोग्य मेडीसिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ दिनाक 11 अगस्त दिन बुधवार को होने जा रहा है। संस्थान के निदेशक डा. महेन्द्र राणा ने बताया कि अनेकों रोगों के उपचार में जहाँ तीव्र लक्षणों की चिकित्सा में एलोपैथिक त्वरित रूप से लाभप्रद है वहीं उनके स्थाई उपचार के लिए आयुर्वेद चिकित्सा ही एक मात्र विकल्प है ,इसी सिद्धांत को लेकर आरोग्य मेडीसिटी हॉस्पिटल की स्थापना की जा रही है । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में किसी भी चिकित्सा पद्धति के प्रति पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर रोग का उपचार नहीं किया जा सकता है एवं किसी भी चिकित्सा पद्धति के महत्व को नकारा नहीं जा सकता है । सभी चिकित्सा विधियों की अपनी सीमाएं एवं अपनी विशेषताएं हैं ,इसलिए इन्हें एक दूसरे से अलग रखना मानवता के हित में बिल्कुल नही है । इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपने संस्थान में एलोपैथिक एवं आयुर्वेदिक दोनों ही पद्धतियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा संयुक्त रूप मरीजों का इलाज करने का संकल्प लिया है। एक चिकित्सक होने के नाते उनका सबसे पहला कर्तव्य यह है कि वह हॉस्पिटल में आने वाले प्रत्येक मरीज को स्वास्थ्य लाभ देकर उनके घर भेज सकें। मरीज के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जो भी चिकित्सा कारगर साबित होगी उसी का प्रयोग करेंगे। हॉस्पिटल में आने के बाद कोई भी मरीज निराश होकर नहीं जाएगा इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे। डा. राणा ने बताया कि हॉस्पिटल के शुभारंभ की तैयारियां शुरू हो गई है। इसके लिए निमंत्रण पत्र भी भेजे जा रहे हैं। आने वाले सभी अतिथियों से आग्रह करते हैं कि वह भारत सरकार की करोना गाइडलाइन का मास्क, सेनेटाईज और दो गज की दूरी का पालन करते हुए ही आयें ।