November 7, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

बीएड टीईटी प्रशिक्षितों का शिक्षा निदेशालय में धरना जारी

देहरादून। बीएड टीईटी प्रशिक्षित महासंघ का सांकेतिक धरना शिक्षा निदेशालय देहरादून में जारी है।
महासंघ के धरने में टिहरी जनवाद से पंहुचे अरविन्द शाह ने बीएड प्रशिक्षितों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के बीएड प्रशिक्षित अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर विगत एक माह से शिक्षा निदेशालय देहरादून में निरंतर धनरारत है मगर विभागीय अधिकारियों द्वारा हमारी मांगो पर कोई भी ठोस कार्यवाही नही की जा रही है जिससे प्रदेश के बीएड प्रशिक्षितों में भारी रोष हैं उन्होंने आगे अपने संबोधन में बताया कि हम बीएड प्रशिक्षितों की सिर्फ एक मांग है कि राज्य सरकार राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में मार्च 2022 तक पदोन्नति, सेवानिवृत्त तथा अन्य कारणों से रिक्त होने वाले सहायक अध्यापक (प्राथमिक) के समस्त पदों को वर्तमान में गतिमान प्राथमिक शिक्षक भर्ती में शामिल करते हुए भर्ती चयन प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करें।
चमोली जनपद से देहरादून पंहुचे बीएड प्रशिक्षित जयप्रकाश पंवार ने कहा कि वर्तमान में गतिमान प्राथमिक शिक्षक भर्ती को विभिन्न याचिकाओं के द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में चुनौती दी गयी है जिसके कारण भर्ती पूर्ण होने में बिलम्ब हो रहा है अतः राज्य सरकार को महाधिवक्ता के माध्यम से सभी याचिकाओं के जल्द निस्तारण हेतु उच्च न्यायालय में ठोस पैरवी करनी चाहिए जिससे गतिमान प्राथमिक शिक्षक भर्ती समय से पूर्ण हो सके। महासंघ के धरने में आज अभिषेक भट्ट, जयप्रकाश, अरविन्द शाह, राजीव, नरेश, मनोज हरि थपलियाल, रेखा प्रीति उर्मिला सुनीता आदि बीएड प्रशिक्षित उपस्थित रहे।