November 7, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

शिक्षक दिवस पर इनरव्हील क्लब दून वैली ने शिक्षकों को किया सम्मानित

देहरादून। गुरु अर्थात शिक्षक के बिना सही रास्तों पर नहीं चला जा सकता है। वह मार्गदर्शन करते है। तभी तो शिक्षक छात्रों को अपने नियमों में बांधकर अच्छा इंसान बनाते हैं और सही मार्ग प्रशस्त करते रहते हैं। इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि जन्म दाता से बढकर महत्व शिक्षक का होता है क्योंकि ज्ञान ही इंसान को व्यक्ति बनाता है, जीने योग्य जीवन देता हैं। इसीलिए प्रतिवर्ष 5 सितंबर को शिक्षकों के सम्मान में यह दिवस मनाया जाता है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर इनरव्हील क्लब दून वैली ने पांच विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया। जिसमें सेंट जूड्स स्कूल की वायलेट गार्डनर, हिल्टन स्कूल के डेविड जोसेफ हिल्टन, ग्रेस एकेडमी स्कूल के बेंजामिन न्यूटन, एकेसिया पब्लिक स्कूल के जॉन नंदा और प्रकृति वैली स्कूल के अनुज एस. सिंह शामिल थे, जिन्हें सप्रेम प्रमाण पत्र भेंट करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन क्लब की अध्यक्षा ऋतु सिंह, सचिव संजना सूरी, कोषाध्यक्षा शैली अवस्थी, आई.एस.ओ अरुणा भास्कर और भूतपूर्व अध्यक्षा नीलम एंड्रयूज द्वारा किया गया।