November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

10 हजार रु की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि का जीओ जारी

-पटवारी, राजस्व निरीक्षक और नायब तहसीलदार को मिलेगी यह प्रोत्साहन राशि
-कोविड-19 में किये जा रहे सराहनीय कार्यों एवं सेवाओं के लिये दी जाएगी प्रोत्साहन राशि
देहरादून। प्रदेश में राजस्व विभाग के अंतर्गत पटवारी/लेखपाल/राजस्व निरीक्षक और नायब तहसीलदार को 10 हजार रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि का शासनादेश जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सत्र के दौरान राजस्व विभाग के अन्तर्गत कार्यरत पटवारी/लेखपाल/राजस्व निरीक्षक एवं नायब तहसीलदार को कोविड-19 में उनके द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्यों एवं सेवाओं के लिये 10 हजार रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दिये जाने की घोषणा की थी। इसके लिये 1 करोड़ 37 लाख 20 हजार रुपये  की धनराशि  की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।