November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

ड्रग मुख्यालय की जिम्मेदारी SS भंडारी को

तेज तर्रार अफसर माना जाता है  SS भंडारी को

देहरादून। राज्य के औषधि नियंत्रण महकमे में बहुप्रतीक्षित आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत महकमे में व्यापक फेरबदल किया गया है।आज जारी किए गए आदेशों के अनुसार सहायक औषधि नियंत्रक एसएस भंडारी को मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जल्द ही उनके ड्रग कंट्रोलर के पद पर जॉइनिंग के आदेश अलग से जारी होने की उम्मीद है। वहीं, वर्तमान में कार्यवाहक ड्रग कंट्रोलर ताजवर सिंह को सहायक औषधि नियंत्रक कुमाऊँ मंडल बनाया गया है जबकि सहायक औषधि नियंत्रक हेमंत भंडारी को गढ़वाल मंडल का प्रभार दिया गया है। बता दे कि भंडारी को तेज तर्रार अफसर माना जाता है। उनकी अगवाई में विभाग देहरादून से लेकर हरिद्वार रुड़की में कई बड़ी कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दे चुका है।