November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

भाजपा की “सियासी पिच ” पर रावत की फील्डिंग

चुनावी मौसम में नेतागिरी व नेतावाणी खूब हो रही है। वायदों की बरसात अभी से होने लगी है। संभावित दावेदार इन-हाउस अभी से तैयारियों में जुट गये हैं। यमकेश्वर विधानसभा सीट का हाल भी ऐसा ही है। सियासी पिच पर शाह-मात के दांवपेंच और गणित बिठाने की तैयारियों ने सर्द मौसम में खासी गरमाहट कर दी है। बिना लाग-लपेट के कहें तो यमकेश्वर विधानसभा सीट पर भाजपा की सियासी पिच पर शैलेंद्र रावत फील्डिंग सजाये बैठे हैं। यह बात अलग है कि भाजपा व कांग्रेस किस-किस पर दांव खेलती है यहे तो समय ही बतायेगा।दुगड्डा, द्वारीखाल व यमकेश्वर विकासखंडों के दायरे को कवर करती यमकेश्वर विधानसभा की सियासी तस्वीर क्या होगी, कौन-कौन सियासी मैदान मंे उतरेंगे और कौन मैदान मारेगा, इसको लेकर सियासी पंडित सियासी फलादेश निकालने लगे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में ऋतु खंडूरी यमकेश्वर विधानसभा सीट से विधायक चुनीं हैं। उन्होेंने कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह रावत को पराजित किया था।