November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की घोषणा, पढ़िये पूरी खबर

देहरादून, संवाददाता
बड़ी खबर आयी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को लेकर तीर्थपुरोहितों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है।
देवस्थानम बोर्ड पर गठित उच्च स्तरीय समिति एवं मंत्रिमंडलीय उप समिति की रिपोर्ट के बाद सरकार ने ये निर्णय लिया। अब कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी मिलनी रह गयी है।
देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम और बोर्ड को लेकर तीर्थ पुरोहितों के विरोध के मद्देनजर उनकी शंकाओं के समाधान के लिए सरकार ने राज्य सभा के पूर्व सदस्य मनोहरकांत ध्यानी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति गठित की थी। 28 नवंबर को समिति ने अपनी अंतिम रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी थी। मुख्यमंत्री ने समिति की रिपोर्ट का अध्ययन करने के लिए धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय मंत्रिमंडलीय उपसमिति गठित की। इस समिति के अन्य सदस्यों में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल व स्वामी यतीश्वरानंद शामिल किए गए। उपसमिति ने भी 29 नवंबर को सीएम को रिपोर्ट सौंप दी थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बोर्ड को भग करने की आज घोषणा कर दी।