October 23, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

योजनाओं के लिए धनराशि स्वीकृति पर सीएम का आभार जताया

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं में 4 कार्यों के लिए 2 करोड़ 52 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त होने पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 18 सितंबर को ऋषिकेश में संपन्न हुई आशीर्वाद रैली के दौरान की गई घोषणाओं में कैंपा योजना के अंतर्गत 177.38 लाख रुपए से वन क्षेत्र से सटे गांव जैसे सत्यनारायण मंदिर से गौहमाफी, साहब नगर, भट्टोवाला, रूषाफार्म में सड़क तथा विद्युत एवं अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के लिए स्वीकृत प्राप्त हुई है जिसमें एक करोड रूपये की धनराशि शासन द्वारा निर्गत कर दी गई है। गुलदार प्रभावित क्षेत्र रायवाला, साहब नगर, खदरी के निवासियों की जान माल की सुरक्षा के प्रबंध हेतु 14.44 लाख रुपए की धनराशि अवमुक्त की गई है। खदरी, लक्कड़ घाट, गुमानीवाला रूसा फार्म, भट्टोवाला छिददरवाला आदि क्षेत्रों में हाथी व अन्य वन्यजीवों से सुरक्षा के प्रबंध के लिए 24 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई है। इसके साथ ही नगर निगम ऋषिकेश के अंतर्गत आस्था पथ पर स्टैंडर्ड साइनेजेज, लाइटिंग, बेंचेस की व्यवस्था के लिए 36.52 लाख रूपए की धनराशि निर्गत की जा चुकी है।