November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

हरिद्वार ग्रामीण| बसपा के दांव से बदले समीकरण

 लालढांग
हरिद्वार ग्रामीण सीट पर ऐन वक्त पर बसपा के नये दांव से समीकरण बदल गये हैं। सियासी पंडित बसपा के इस नये दांव के सियासी नफा-नुकसान का आंकलन करने लगे हैं। जातीय समीकरण के हिसाब से बसपा के नये दांव से कांग्रेस की टेंशन बढ़ती हुयी दिख रही हैं। हरिद्वार ग्रामीण सीट पर भाजपा से सिटिंग विधायक स्वामी यतीश्वरानंद चुनावी मैदान में हैं। इसी सीट पर कांग्रेस से पूर्व सीएम हरीश रावत की बेटी अनुपमा को प्रत्याशी घोषित किया गया है। आम आदमी पार्टी से नरेश शर्मा भाग्य आजमा रहे हैं। पहले हरिद्वार ग्रामीण सीट पर बसपा ने दर्शन लाल शर्मा को मैदान में उतारा था, लेकिन ऐन वक्त बसपा ने दर्शन लाल की जगह युनूस अंसारी को प्रत्याशी बना दिया और अंसारी ने नामांकन भी कर दिया है।इस के इस नये दांव से समीकरण बदल गये हैं। हरिद्वार ग्रामीण सीट पर मुस्लिम वोटरों की अच्छी-खासी संख्या है। कांग्र्रेस का वोट बैंक भी मुस्लिम वोटर ही माने जाते हैं। ऐसे में बसपा से अंसारी का मैदान में उतरने को कांग्रेस के लिये नुकसान माना जा रहा है। मुस्लिम वोटरों के बंटने के आसार बनते दिख रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस को इस सीट पर मुस्लिम वोटरों पर ज्यादा मेहनत करने की चुनौती खड़ी हो गयी है वो भी तब जब वक्त बहुत कम बचा हुआ है।