खटीमा। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 की सरगर्मियों तेज होते ही नशा तस्कर भी सक्रिय हो गए है। हालांकि पुलिस और आबकारी विभाग ने नशा तस्करों के मसूबों पर पानी फेरने का पूरा इंतजाम कर रखा है, जिसमें टीम को कामयाबी भी मिल रही है। ताजा मामला उधमसिंह जिले के खटीमा का है, जहां आबकारी विभाग की टीम ने 10 हजार लीटर लहन को नष्ट किया है।
चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए प्रत्याशी और राजनीतिक पार्टियां शराब का खूब इस्तेमाल करती हैं। ऐसे समय में शराब तस्करों की चांदी कटती है। शराब तस्करों पर नजर रखने और उनके मसूबों पर पानी फेरने के लिए उधमसिंह नगर जिलाधिकारी ने कई टीमों को गठन किया है। जो नशा तस्कर पर नजर रख रही है। जिलाधिकारी द्वारा गठित की गई आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार को खटीमा से सटे आला विर्दी के जंगलों में छापेमारी और बड़ी मात्रा में कच्ची शराब पकड़ी। खटीमा लीकर मॉनिटरिंग टीम के प्रभारी खटीमा के आबकारी इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि टीम में मौके पर सात भट्टियों को तोड़ा है। वहीं 10 हजार लीटर लहान भी नष्ट किया है। इसके अलावा शराब बनाने वाले उपकरण को भी मौके से सीज किया है। हालांकि टीम की गिरफ्त में कोई भी आरोपी नहीं आया।
आबकारी विभाग की टीम ने 10 हजार लीटर लहन नष्ट किया

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता