November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रुद्रप्रयाग में भाजपा प्रत्याशियों के लिए किया डोर-टू-डोर कैंपेन किया

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार रुद्रप्रयाग के दौरे पर हैं। इस दौरान सबसे पहले उन्होंने रुद्रप्रयाग में रुद्रनाथ महादेव मंदिर के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने यहां से भाजपा उम्मीदवार भरत चौधरी के लिए प्रचार करते हुए डोर-टू-डोर कैंपेन किया और लोगों से बीजेपी को जिताने की अपील की।
इस दौरान उनके साथ तमाम बीजेपी नेता और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे। अमिता शाह ने यहां पूर्व सैनिकों से संवाद की करते हुए कहा कि भाजपा देश के वीर सैनिकों के कल्याण के प्रति कटिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा, पांच साल पहले मैं उत्तराखंड में आया था तब मैंने देवभूमि की जनता को कहा था कि अगर हमें पूर्ण बहुमत की सरकार वीरभूमि की जनता देती है तो हमारा वादा है कि जो काम 70 साल में नहीं हुए हैं वो हम पांच साल में करके दिखाएंगे। शाह ने कहा की नेता ने कहा कि वर्षों तक उत्तराखंड के लोगों ने राज्य की रचना के लिए संघर्ष किया। कांग्रेस के दमन को सहा। आज रामपुर तिराहे की घटना को कोई भुला नहीं सकता, उत्तराखंड के नौजवान अपने अधिकार के लिए लड़ते हुए शहीद हुए थे। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार आई तब उन्होंने उत्तराखंड को अलग राज्य बनाया। शाह ने पूर्व सैन्यकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा, पीएम मोदी ने एक रैंक एक पेंशन योजना लागू की। 2013-14 में 2 लाख करोड़ रुपये का रक्षा बजट था, यह हमारी प्राथमिकता बताती है।