November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

डीएम ने किया स्ट्रांगरूम का स्थलीय निरीक्षण

देहरादून। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने आज महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर में बनाये गए स्ट्रांगरूम का स्थलीय निरीक्षण कर समुचित सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांगरूम की त्रिचक्रीय सुरक्षा व्यवस्था, स्थापित लाइव सीसीटीवी कैमरा आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर, तैनात संबंधित अधिकारी को समुचित सुरक्षा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की गतिविधि पर कड़ी निगरानी बनाए रखने के दिशा-निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद के चकराता विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों को छोड़कर देर रात अन्य विधानसभाओं की पोलिंग पार्टियां पंहुच गई है। जबकि चकराता विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग पार्टियां पंहुचनी शुरू हो गई है तथा शाम तक सभी पार्टियां रायपुर में पंहुच जाएंगी।