हरिद्वार,। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में कलह उजागर हो गई है। लक्सर सीट से भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्हें गद्दार बताकर पार्टी से उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है।
विधायक संजय गुप्ता ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने इस चुनाव में पार्टी की हार सुनिश्चित करने के लिए कई भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ काम किया है। गुप्ता ने कहा कि कौशिक ने मेरे खिलाफ चुनाव लड़ रहे बसपा उम्मीदवार का समर्थन किया। वह देशद्रोही हैं। मैं भाजपा नेतृत्व से उन्हें पार्टी से बर्खास्त करने की मांग करता हूं।

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता