November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

महाशिवरात्रि पर बम.बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

देहरादून। महाशिवरात्रि के मौके पर हर ओर भोले की भक्ति की धूम रही। राजधानी देहरादून के सभी शिवालयों में शिव भक्‍तों का उत्‍साह उमड़ पड़ा। छोटे.बड़े सभी मंदिरों में सुबह से ही भक्‍तों की लाइन लग गई थी। भक्‍तों घंटों में लाइन लगकर अपनी बारी का इंतजार किया। बिल्वपत्रए धतूराए भांगए जलए दूध आदि चढ़ाकर शिव की पूजा.अर्चना की गई। बम.बम भोले के जयकारों से देवभूमि गुंजायमान हो उठी। देहरादून के प्रसिद्ध टपकेश्‍वर मंदिर में तो बीती देर रात 12 बजे से ही भक्‍तों की लंबी लाइन लग गई थी। देहरादून में श्रद्धालु भोलेनाथ को जलाभिषेकए दुग्धाभिषेक कर उन्हें बेलपत्रए भांगए दूधए धतूराए आदि का भोग लगाकर किया गय। मंदिरों में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ को देखते हुए पुलिस और सेवादार व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। टपकेश्वर महादेव मंदिर गढ़ी कैंटए जंगम शिवालय पलटन बाजारए पंचमुखी हनुमान मंदिर आराघर चौकए प्राचीन शिव मंदिर धर्मपुरए शिव मंदिर जाखनए पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सहारनपुर चौकए नर्वदेश्वर मंदिर डानलवालाए आदर्श मंदिर पटेलनगरए सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर समेत विभिन्न मंदिर समितियों की ओर से विशेष तैयारी की गई थी। पंडितों द्वारा शिवालयों में महामृत्युंजय मंत्र के पाठ किया गया।