October 23, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

विरासत में लगाए गए उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद के स्टॉल पर उमड़ी लोगों की भीड़

-हिमाद्रि के प्रोडक्ट ने मचाया विरासत में धूम
-उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद के स्टॉल पर जमकर हुई खरीदारी

देहरादून। उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद की ओर से इस बार विरासत में स्टाल लगाए गए हैं जहां पर हिमाद्रि के अनेकों प्रोडक्टस को प्रदर्शित किया गया है एवं सेल लगाई गई है। हिमाद्री के प्रोडक्ट्स को लेने के लिए देहरादून के लोगों काफी संख्या में स्टाल पर पहुंच रहे है जमकर खरीदारी कर रहे है।  देहरादून के लोगों में जो उत्पाद सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है उनमें से बागेश्वर में हाथ से बने तांबे के उत्पाद, खटीमा के मूंज घास के उत्पाद, मुख्य रूप से वुलन, कंण्डाली घास व भीमल के कारपेट जो उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग और अल्मोड़ा के शिल्पियों द्वारा तैयार किये गये है। बांस व रिंगाल के उत्पाद को भी लोग जमकर खरीद रहे है। विरासत में हथकरघा और हस्तशिल्पियों के बनाये सभी उत्पादों को रखा गया है जो सौ रूपये से लेकर दस हजार तक उपलब्ध हैं।