November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

गंगनहर में नहाने उतरा युवक तेज बहाव में लापता, रेस्क्यू जारी

हरिद्वार। पुल जटवाड़ा के पास गंगनहर में एक युवक गंगनहर में नहाने उतरा और तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। युवक को तलाशने में जल पुलिस की टीम जुटी हुई है, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चला है।
इस साल गंगनहर में नहाते समय करीब डेढ़ दर्जन लोग अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठे हैं। बुधवार को भी एक युवक ज्वालापुर के पुल जटवाड़ा के समीप गंगनहर में नहाते समय तेज बहाव में लापता हो गया। जिसकी सूचना तत्काल ज्वालापुर पुलिस को दी गई। जिस पर ज्वालापुर पुलिस ने जल पुलिस की मदद से युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन अभी तक युवक का कोई पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि गंगनहर में बहा युवक मनीष (19 वर्ष) कुमार है। जो ग्राम गढ़ मीरपुर का रहने वाला है। वह अपने दोस्तों के साथ पुल जटवाड़ा स्थित घाट पर नहा रहा था। इसी दौरान युवक घाट पर लगी रेलिंग को पार कर मुख्य धारा में तैरने चला गया। जहां अचानक आए तेज बहाव में बह गया और देखते ही देखते लापता हो गया। युवक की तलाश में जल पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।