November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, कर्नल कोठियाल ने दिया इस्तीफा

देहरादून। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आम आदमी पार्टी आलाकमान ने कोठियाल को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था। अपने इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा कि त्यागपत्र पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए दिया है।