November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

बुलडोजर हटाने के विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

रुद्रपुर। किच्छा कोतवाली क्षेत्र में बुलडोजर हटाने को लेकर दो भाइयों में विवाद  देखते ही देखते इतना बढ़ गया  कि एक भाई ने पीट-पीट कर दूसरे भाई की हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने कई संदिग्धों को भी हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार गली के एक छोर पर नबी हसन व दूसरे छोर पर उसके भाई जमाल हसन का घर है। जमाल हसन रोज रास्ते में बुलडोजर खड़ा कर देता था। सुबह नबी हसन और उसका बेटा सब्जी ढोने के लिए अपनी गाड़ी ले जाते थे। जिसके कारण जमाल हसन को रोज परेशानी होती थी। मंगलवार रात रोज की तरह जमाल हसन ने बुलडोजर फिर से गली में खड़ा कर दिया। देर रात इसे लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है जमाल हसन पक्ष ने नबी हसन पर लाठी डंडों से हमला किया। जिसमें जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे देर रात्रि गंभीर हालत में सीएचसी किच्छा में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रुद्रपुर ले जाते वक्त उसने दम तोड़ दिया।.मौत की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेते हुए पूछताछ शुरू कर दी है। एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने बताया घटना  देर रात की है। इस मामले में संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।