November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

उड़ीसा के राज्यपाल गणेशी लाल ने की राज्यपाल से भंेट

देहरादू। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) से राजभवन में ओड़िशा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने शिष्टाचार भेंट की। ओड़िशा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल उत्तराखण्ड के दौरे पर हैं तथा वह देवभूमि उत्तराखण्ड के कई स्थानों का भ्रमण करेंगे।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने उनसे भेंट कर विभिन्न समसमायिक विषयों पर चर्चा की तथा उन्हें राजभवन का भी भ्रमण कराया। ओड़िशा के राज्यपाल ने राजभवन नैनीताल की वास्तुकला को देखकर इसकी प्रशंसा करते हुए कहा कि वास्तुकला का बेजोड़ और अद्भुत नमूना है यह एक ऐतिहासिक इमारत है। इस दौरान राज्यपाल ने उन्हें बद्रीनाथ मंदिर की प्रतिकृति एवं राजभवन नैनीताल पर आधारित एक पुस्तक भेंट की।