November 13, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

मेलोडियस सांग है “ये कैसा अहसास” : श्रेयन ठाकुर

देहरादून। बिग फ्रेम्स फिल्म्स ने एक और बॉलीवुड म्यूजिक वीडियो का शूट गुरूवार को पूरा किया। लगातार दो दिनों तक चले “ये कैसा अहसास” नामक इस वीडियो में प्रमुख लीड रोल में बिग XO मॉडल इवेंट की टाइटल होल्डर भावना रावत और इंदौर के नए उभरते चेहरे नमन भटोद्र थे।

बिग फ्रेम्स फिल्म्स के डायरेक्टर श्रेयन ठाकुर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि “ये कैसा अहसास” एक मेलोडियस सांग है जो आज के युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। बिग फ्रेम्स के द्वारा ये सांग प्रोड्यूस किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस गीत के निर्देशक अजय भारती ने इसे बहुत खूबसूरत लोकेशन पर शूट किया है ।

श्रेयन ठाकुर ने बताया कि “बिग फ्रेम्स” इसके बाद दो पंजाबी सांग्स लेकर आ रहे है, जिसके लिए बहुत जल्द ही ऑडिशन किये जायँगे। ऑन लोकेशन इंटरव्यू के दौरान बिग फ्रेम्स के डायरेक्टर ने बताया कि बिग फ्रेम्स एक ऐसा प्रोडक्शन हाउस है जो नेशनल मॉडलिंग इवेंट करता है और उनमें से सिलेक्टेड टैलेंट को आगे बढ़ाने का काम करता है ।