देहरादून। शासन ने देहरादून के जिला अधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को बदल दिया है। डॉ आर राजेश कुमार की जगह सोनिका लेंगी। सोनिका को दून के जिलाधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, दिलीप सिंह कुंवर को देहरादून का नया एसएसपी बनाया गया है।
राज्य शासन ने देहरादून के डीएम और एसएसपी के बदले जाने संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। अपर सचिव सोनिका को देहरादून जिलाधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं देहरादून के एसएसपी जन्मेजय खंडूरी को एसएसपी से हटाकर पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिलीप सिंह कुंवर को देहरादून का नया एसएसपी बनाया गया। डॉ आर राजेश कुमार को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
दिलीप सिंह कुंवर इससे पहले उधमसिंहनगर, पौड़ी, बागेश्वर के पुलिस कप्तान रह चुके हैं। वहीं डीएम सोनिका टिहरी की जिलाधिकारी रह चकुी हैं। सोनिका स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भी हैं। अभी कुछ दिनों पूर्व उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
सोनिका को मिली दून के डीएम की जिम्मेदारी, दिलीप कुंवर होंगे एसएसपी
Sonika IAS officer Uttarakhand

More Stories
ट्रामाडोल तस्करी गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, अब तक पांच आरोपी दबोचे
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया मुख्यमंत्री आवास कूच
देहरादून में खुला वनरक्षक स्टोर, स्वदेशी तकनीक से वन्यजीवों की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती