देहरादून। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सीबीआई ने गढ़ी कैंट बोर्ड से दो अधिकारी और कर्मचारी को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों कर्मचारियों ने नक्शे के एवज में 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।
जानकारी के अनुसार, एक शिकायतकर्ता से मकान का नक्शा पास करने की एवज में 25000 रूपए की रिश्वत मांगी गई थी। इसी के आधार पर सीबीआई ने कैंट बोर्ड में कार्यरत एलडीसी रमन कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार किया। वहीं कैंट कार्यालय अधीक्षक शैलेंद्र कुमार को भी सीबीआई ने हिरासत में लिया है। कैंट बोर्ड में तैनात एलडीसी रमन कुमार ने पूछताछ में बताया कि उसने रिश्वत की रकम कार्यालय अधीक्षक सुरेंद्र कुमार के कहने पर शिकायतकर्ता से मांगी थी। फिलहाल, सीबीआई दोनों ही आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीबीआई्र ने आरोपियों के दस्तावेज कब्जे में ले लिए है।
रिश्वत मामले में कैंट बोर्ड के दो अधिकारियों को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

More Stories
समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादियों की सुनी समस्याएं, लंबित शिकायतों पर आयुक्त सख्त
हल्द्वानी में कांग्रेसियों का व्यवहार, राहुल की अराजक राजनीति का विस्तारः भट्ट
श्रावण के अंतिम सोमवार को बाबा केदार के धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब