September 23, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

‘फिरंगी’ को लेकर काफी चर्चा में हैं कपिल

मुम्बई। ऐक्टर कपिल शर्मा की अपनी आने वाली दूसरी फिल्म ‘फिरंगी’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। वह लगातार फिल्म के प्रमोशन में जी-जान से जुटे हुए हैं। इस बीच फिल्म का एक और गाना रिलीज कर दिया गया है।

‘गुलबदन’ टाइटल वाला यह गाना मुजरा शैली का है और इसमें मरियम जकरिया अपनी अदाएं दिखा रही हैं। बता दें, फिल्म ‘फिरंगी’ में पुराने दौर की झलक मिलती है। इस गाने में भी शाही माहौल को दिखाया गया है। ‘गुलबदन’ गाने के बोल भी काफी बोल्ड हैं।

कपिल ने 2015 में फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ से बॉलिवुड में डेब्यू किया था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब फिल्म ‘फिरंगी’ के साथ कपिल शर्मा ऐक्टर के साथ-साथ प्रड्यूसर के तौर पर भी नजर आएंगे। बतौर प्रड्यूसर यह उनकी पहली फिल्म है। फिल्म में वह ऐक्ट्रेस इशिता दत्ता और मोनिका गिल के साथ दिखेंगे।

बता दें, पहले फिल्म ‘फिरंगी’ 24 नवंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन ‘पद्मावती’ की रिलीज डेट 1 दिसंबर से टलने के बाद अब ‘फिरंगी’ को 1 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा।