देहरादून। देहरादून-विकासनगर मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में छात्र की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गर्इ। युवक लॉ कॉलेज प्रेमनगर का छात्र था।
दरअसल, रविवार देर रात देहरादून-विकासनगर मार्ग पर पॉलिटेक्निक से आगे मोड पर एक कार अनियंत्रित हो गर्इ और एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चालक विकास वत्स उर्फ विक्रम पुत्र पवन शर्मा(21वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में युवक को निजी वाहन से इलाज के लिए महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गर्इ।
आपको बता दें विकास हरियाणा के कुरुक्षेत्र का निवासी था और वो देहरादून के प्रेमनगर स्थित लॉ कॉलेज का छात्र था। हादसे के बारे में मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गर्इ है।

More Stories
मुख्य सचिव ने कुछ जिलों में टीबी मुक्त भारत अभियान की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों से लिए एसआईआर पर सुझाव
नेशन फर्स्ट’ की भावना और बड़े सपनों के साथ आगे बढ़े युवाः राज्यपाल