October 28, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

धामी सरकार का वादा बातें कम काम ज्यादाः रेखा आर्या

-जो कहा वो करके दिखाया

देहरादून। भारत सरकार द्वारा एनएफ के अन्तर्गत अंत्योदय और प्राथमिक परिवार योजना का खाद्यान्न निःशुल्क किए जाने के कारण राशन विक्रेताओं के लाभांश के भुगतान के सम्बन्ध में स्थिति स्पष्ट ना होने के कारण समस्या उत्पन्न हो गई थी। चूंकि पूर्व में राशन विक्रेताओं द्वारा गोदाम से लाभांश की धनराशि (180 रुपए प्रति क्विंटल) को घटाकर धनराशि जमा करने पर खाद्यान्न मिल जाता था और कार्ड धारकों को खाद्यान्न की बिक्री के बाद लाभांश का पैसा मिल जाता था।
ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन उत्तराखंड द्वारा मांग की गई थीं कि राशन विक्रेताओं को एनएफ के अंर्तगत लाभांश का भुगतान किया जाए। इसको लेकर 19 जनवरी 2023 को खाद्य मंत्री रेखा आर्या जी ने सचिव आयुक्त खाद्य, विभागीय अधिकारियों और राशन विक्रेताओं के सभी जिलों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुऐ राशन विक्रेताओं के पक्ष को सुना।
राशन विक्रेताओं की समस्या को सुनने के खाद्य मंत्री द्वारा उक्त बैठक में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि 15 फरवरी 2023 तक राशन विक्रेताओं के लाभांश और परिवहन के मद में बजट आवंटन की कार्यवाही कर ली जाए और फरवरी अंत तक राशन विक्रेताओं को भुगतान भी सुनिस्चित कर लिया जाए। इसके क्रम में आज शासन द्वारा उक्त मद में 35 करोड़ की धनराशि का आवंटन कर दिया गया है। जिसके लिए कैबिनेट मंत्री मंत्री रेखा आर्या नें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का धन्यवाद देने के साथ राशन डीलरों को बधाई दीं है।