देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पहाड़ों की रानी मसूरी का ऐतिहासिक शहीद स्थल में बिजली लाइन कटने की खबर का तत्काल संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। मंत्री ने अधिकारियों को तत्काल बिजली को सुचारू करने के निर्देश दिए है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा मसूरी में स्थित शहीद स्थल सभी का आस्था का केंद्र है। उन्होंने कहा मीडिया के माध्यम से जैसे ही उन्हे जानकारी मिली उन्होंने तत्काल विद्युत विभाग के अधिकारियों तथा एसडीएम मसूरी को तुरंत शहीद स्थल की लाईन को जोड़ने और तत्काल बिजली सुचारू के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा शहीद स्थल की संपत्ति नगर पालिका की है। उन्होंने कहा मसूरी शहीद स्थल की देख रेख संस्कृति विभाग द्वारा किया जाता है। मंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से भविष्य में इस प्रकार की घटना न हो इसके लिए अधिकारियों को जिमेदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
मसूरी के ऐतिहासिक शहीद स्थल में बिजली लाइन कटने का मंत्री जोशी ने लिया संज्ञान

More Stories
कार से हथियारों व कारतूसों का जखीरा बरामद पति-पत्नी व देवर के खिलाफ मामला दर्ज
बच्चा चोर गिरोह का खुलासा, कई राज्यों से जुड़े हैं तार, 6 सदस्य गिरफ्तार
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश