हल्द्वानी। नगर निगम की बैणी सेना को बेहतर कार्य के लिए देशभर में दूसरा स्थान मिलने पर गुरुवार को मेयर जोगेंद्र रौतेला व नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का अभिनंदन किया गया। नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में रौतेला व उपाध्याय का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर मेयर रौतेला ने बताया कि स्वच्छता और कूड़ा कलेक्शन में बैणी सेना ने अग्रणीय भूमिका निभाई है। यही वजह है कि आज बैणी सेना के मॉडल को दूसरे नगर निगम भी अपना रहे हैं। मेयर और नगर आयुक्त ने इस उपलब्धि का श्रेय नगर निगम की जनता, पार्षद व पूरी टीम को दिया है। साथ ही भविष्य में भी इसे इसी प्रकार सफल बनाने का आह्वान किया। गौरतलब है कि नगर निगम की बैंणी सेना का गठन 31 अक्टूबर 2022 को हुआ था।
बैंणी सेना की उपलब्धि पर मेयर व नगर आयुक्त का अभिनंदन

More Stories
धर्मनगरी हुई शिवभक्तों से गुलजार,जहां तक नजर डालों शिवभक्त ही शिवभक्त
दून मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में दो गुटों में मारपीट
लाखोें रूपये की स्मैक सहित दो नशा तस्कर गिरफ्तार