देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा है की यह प्रकाश पर्व हमें गुरु नानक देव जी के बताए हुए मार्ग पर चलने तथा उनकी शिक्षाओं को जीवन में आचरण करने का मार्ग दिखाता है। उनकी शिक्षाओं में ‘इक ओंकार सत नाम’ का मूल मंत्र गहन प्रेरणा देने वाला है।
उन्होंने कहा की गुरुनानक देव जी के ज्ञान का प्रकाश आज भी पूरी मानवता को प्रकाशित कर रहा है। गुरू नानक देव जी ने मानवता, वैश्विक बन्धुत्व, एकता और सेवा का संदेश दिया है। राज्यपाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं समाज को एकता के सूत्र में संजोने का कार्य करने वाली हैं। उनकी शिक्षाओं पर गहराई से विचार करने पर जीवन का सार तत्व मिल जाता है। राज्यपाल ने कहा है कि हम सब इस पावन पर्व गुरु महाराज के बताये गये मार्ग और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लें।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को गुरु नानक जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

More Stories
उत्तराखंड को विश्वस्तरीय वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही राज्य सरकारः मुख्यमंत्री
मुख्य सचिव से मिले वीबी-जी राम जी मिशन के कर्मचारी, मिला ये खास आश्वासन
मतदाता सूची का ड्राफ्ट रोल प्रकाशित, 13 अगस्त तक किए जा सकेंगे दावे-आपत्तियां