August 7, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

राज्य महिला आयोग की सदस्या ने किया राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण

शामली। राज्य महिला आयोग की सदस्या डाक्टर प्रियम्वदा तोमर ने शहर के राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए उपचार के लिए आई महिलाओं से वार्ता की। उन्होने महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते हुए चिकित्सालय में आने वाली किसी भी महिला को परेशानी न होने देने का आहवान किया है।
सोमवार को राज्य महिला आयोग की सदस्या डाक्टर प्रियम्वदा तोमर ने शहर के राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होने सबसे पहले महिला वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने वार्ड में फैली गंदगी पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होने महिला ओपीडी, लेबर रूम, सफाई कर्मचारी की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होने गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। मौके पर उन्होने कहा कि महिला आयोग का उददेश्य महिलाओं के अधिकारों का प्रतिनिधित्व करना है। महिला उत्पीडन तथा उनकी समस्याओं को लेकर वह काफी चिंतित है, जिसके लिए वह समय समय पर निरीक्षण करती रहेगी। इस अवसर पर सीएमओ डाक्टर राजकुमार, सीओ सिटी आशोक कुमार सहित चिकित्सक मौजूद रहे।