देहरादून। देहरादून से दिल्ली रूट पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन अब बुधवार को भी संचालित होगी। राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने बताया कि व्यापारियों की मांग थी कि बुधवार को ट्रेन बंद रहने से व्यापार के लिए आवाजाही में दिक्कत हो रही है।
उन्होंने बताया कि मंत्रालय ने इस मांग को भी मंजूरी दे दी है। बता दें कि इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में एक दिन बंद रहता है। ऐसे में अब बुधवार की जगह अन्य किसी दिन ट्रेन का संचालन बंद किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर, लक्सर में कोरोना के बाद से बंद चल रही पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी जल्द शुरू किया जायेगा।
News Portal

More Stories
ड्राफ्ट मतदाता सूची में 12.28 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत
आदि गौरव महोत्सव में दिखे उत्तराखण्ड की जनजातीय संस्कृति के रंग
18 नवंबर को जिले के 6.57 लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा