News Update उत्तराखण्ड सिटी अपडेट

विशाल मौर्य को प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेसजनों ने दी बधाई

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विशाल मौर्य को प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेसजनों ने उन्हें बधाई देते हुए केन्द्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि श्री विशाल मौर्य लम्बे समय से पार्टी संगठन से जुड़े हुए हैं तथा विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान मे श्री मौर्य प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक थे जिन्हें पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। विशाल मौर्य कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग से लम्बे समय से जुड़े हुए हैं तथा सोशल मीडिया में उनकी नियुक्ति का लाभ निश्चित रूप से पार्टी संगठन को मिलेगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने करन माहरा ने प्रदेश सोशल मीडिया विभाग के नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष विशाल मौर्य को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, संगठनात्मक रुचि व एवं सोशल मीडिया के क्षेत्र में लम्बे अनुभव को देखते हुए उन्हें उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है तथा पार्टी नेतृत्व को उनसे अपेक्षा है कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए मल्लिकार्जुन खडगे एवं राहुल गांधी की भावना तथा कांग्रेस की गौरवशाली परम्पराओं के अनुरूप उत्तराखण्ड में सोशल मीडिया विभाग के माध्यम से पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे।

Related posts

जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण पर आयोजित की चित्रकला प्रतियोगिता

Anup Dhoundiyal

“उत्तराखण्ड /25ः लुकिंग बैक-लुकिंग फॉरवर्ड” पुस्तक का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

News Admin

आपदा के रेस्क्यू पर आप नेता जुगरान ने जताई चिंता

Anup Dhoundiyal

Leave a Comment