April 25, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

प्रेमचन्द अग्रवाल ने देहरादून में स्थित अग्रकल्पा आर्ट गैलरी का उद्घाटन किया

देहरादून। उत्तराखण्ड विधान सभा अध्यक्ष श्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने काॅन्वेंट रोड, देहरादून में स्थित अग्रकल्पा आर्ट गैलरी का उद्घाटन किया। इस मौके पर अग्रकल्पा आर्ट गैलरी के मालिक व चित्रकार परम दत्ता द्वारा बनायी गयी 150 पेटिंग का प्रर्दशन किया गया।
इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने आर्ट गैलरी में लगी पेंटिंग को देखकर आर्ट गैलरी के चित्रकार परम दत्ता की बहुत तारीफ की और आर्ट गैलरी को बढ़ावा देने को कहा। चित्रकार परम दत्ता ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन के अनुभव एवं घटनाओं पर आधारित 1000 पेटिंग बनायी है और उत्तराखण्ड के युवाओं के लिए कुछ करना चाहतेे है।
उद्घाटन अवसर पर विनय गोयल महानगर अध्यक्ष भाजपा, ए0पी0 दीवान प्रदेश अध्यक्ष व्यापार संघ, उद्योगपति अशोक विडलास, यशवन्त दत्ता, राजीव उनियाल, दीपक ओबराय, अतुल गुप्ता, नीनू सहगल, एन0 के0 दत्ता एवं अन्य लोग उपस्थित थे।