April 25, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

घने कोहरे के चलते ठंड का प्रकोप

शामली। बुधवार को भी सुबह के समय छाए घने कोहरे के चलते ठंड का प्रकोप बना रहा। घने कोहरे के बीच ही छात्र-छात्राओं को ठिठुरते हुए स्कूलों में जाना पडा। कोहरे को देखते हुए कई अभिभावक खुद अपने बच्चों को स्कूल छोडने के लिए पहुंचे। छाये रहे कोहरे के कारण ट्रेन व सडक यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हो गया है। ट्रेनें कई घंटों के विलंब से चल रही है जबकि बसों के संचालन पर भी विपरीत असर पड रहा है।सोमवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ठिठुरते हुए ट्रेनों का इंतजार करते देखा। दोपहर के समय धूप निकलने व कोहरा छंटने से लोगों ने राहत की सांस ली।
मौसम में परिवर्तन के चलते इन दिनों घना कोहरे का प्रकोप बना हुआ है। आए दिन कोहरा छाए रहने से जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है। सुबह के समय कोहरा छाने के कारण वाहन चालकों व स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। बुधवार को भी छाए घने कोहरे के कारण भी लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पडा। स्कूली बच्चों को ठिठुरते हुए ही स्कूलों को जाना पडा। कोहरे के प्रकोप को देखते हुए कई अभिभावक खुद अपने बच्चों को स्कूल छोडने के लिए पहुंचे। कोहरे के चलते ठंड बढने के कारण कई स्थानों पर लोगों को अलाव पर हाथ तापते भी देखा गया। वहीं वाहन चालकों को भी हैडलाइट जलाकर रेंगना पडा जिसके कारण सुबह के समय शहर के कई स्थानों पर जाम की भी स्थिति बनी रही। दूसरी ओर कोहरे के चलते रेल व सडक यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हो गया है। ट्रेनें एक घंटे से चार घंटे तक विलंब से चल रही है वहीं बसों का संचालन भी प्रभावित हो गया है। बुधवार को भारी संख्या में यात्रियों को ठिठुरते हुए रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते हुए देखा गया। हालांकि दोपहर के समय धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली।