देहरादून। प्रदेश सरकार ने महावीर जयंती की छुट्टी को लेकर चल रहे सारे असमंजस को समाप्त कर दिया है। उत्तराखंड सरकार की ओर से महावीर जयंती की छुट्टी का आदेश जारी हो गया है। जारी आदेश के अनुसार महावीर जयंती की छुट्टी 30 मार्च सोमवार को रखी गई है। पहले ये छुट्टी 31 मार्च मंगलवार को रखी गई थी। यानी अब 31 मार्च को सभी सरकारी कार्यकाल खुलेंगे, और 30 मार्च को बंद रहेगे।
पहले सरकारी कैलेंडर में महावीर जयंती 31 मार्च को घोषित की गई थी, लेकिन जैन कैलेंडर के अनुसार महावीर जयंती 30 मार्च को है। इसीलिए सरकार ने महावीर जयंतीकी छुट्टी में संशोधन किया और उसे 30 मार्च को करने का आदेश किया है।
महावीर जयंती की छुट्टी को लेकर सरकार की तरफ से जो आदेश जारी किया गया है, उसमें साफ किया गया है कि महावीर जयंती की 31 मार्च की छुट्टी में संशोधन करते हुए उसे 30 मार्च किया गया है। यानी अब 30 मार्च को सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे. वहीं 31 मार्च को यथावत खुलेंगे।
News Portal

More Stories
छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान
14 सितंबर को डीएम करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि वितरित